Hanuman Chalisa
✕

कोरोनावायरस : वरिष्ठ नागरिकों के फोन का जवाब देने के लिए 4 सदस्यीय टीम तैनात

Updated: रविवार, 16 मई 2021 (14:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से प्रभावित वरिष्ठ नागरिकों की तरफ से परेशानी बताने के लिए आने वाले फोन कॉल और अन्य सवालों के जवाब देने के लिए अपने समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों को तैनात किया है।

विभाग ने अपने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीमए) के अंतर्गत चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 1077 के जरिए मदद देने के लिए 4 अधिकारियों की टीम को संभागीय आयुक्त कार्यालय में भेजा गया है।

आदेश में बताया गया कि अनुभाग अधिकारी जीसी मीणा, वरिष्ठ सहायक अधिकारी कुमार गंधर्व, कल्याण अधिकारियों- कुलदीप सैनी और विजय को इस कार्य के लिए तैनात किया गया है।

इसमें कहा गया, ये अधिकारी बुजुर्गों के लिए शुरू की गई नई हेल्पलाइन में लगे श्रमबल का प्रयोग करने के लिए कुतुब औद्योगिक क्षेत्र स्थित हेल्पएज इंडिया के साथ समन्‍वय करेंगे, जिसके लिए समाज कल्याण विभाग ने समाज कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संस्थान द्वारा समर्थित परियोजना के रूप में हेल्पएज इंडिया के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
इन अधिकारियों के काम में वरिष्ठ नागरिकों से आने वाले टेलीफोन कॉल का जवाब देना, वरिष्ठ नागरिक पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित मार्गदर्शन और पेंशन नहीं मिलने से जुड़े सवालों का जवाब देना शामिल होगा।

आदेश में कहा गया कि अधिकारी, भोजन वितरण, शरण, दवाएं, मास्क, सैनेटाइजर जैसी कोविड-19 संबंधित सामग्रियों को उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को डीडीएमए सेवाओं या एनजीओ सेवाओं के साथ जोड़ने और मार्गदर्शन देने का भी काम करेंगे।
ALSO READ: Coronavirus से जीतना है तो शामिल कर लीजिए इन 10 बातों को अपनी life में
टीम वरिष्ठ नागरिकों को कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ बचाव के लिए परामर्श देगी और शिक्षा एवं स्वास्थ्य के संबंध में सरकारी एवं एनजीओ संसाधनों के साथ उन्हें जोड़ने में भी मदद करेगी। हेल्पलाइन कर्मियों से सभी फोन का जवाब विनम्रता एवं धैर्य के साथ देने एवं पूर्ण समाधान करने को भी कहा गया है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख