Govardhan puja
✕

Lockdown में फंसे 96 हजार प्रवासी मजदूर पहुंचे अपने घर

Updated: शनिवार, 9 मई 2020 (20:30 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार की सतर्कता के चलते लॉकडाउन में देश के कई हिस्सों में फंसे लाखों श्रमिकों में अब तक लगभग 96 हजार प्रवासी मजदूरों को घरेलू राज्यों में पहुंचाया जा चुका है। राज्य में उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग डॉ. सुबोध अग्रवाल की निगरानी में गठित टीम स्थिति का जायज़ा ले रही है और राज्यों के साथ लगातार संपर्क बनाकर फंसे हुए मजदूरों की घर वापसी करा रही है।

इसके लिए दैनिक ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। राजस्थान सरकार द्वारा भोजन, मास्क, सैनेटाइजर की सुविधाओं के साथ मजदूरों के परिवहन पर ध्यान दिया जा रहा है। सारी यात्राओं को सख्त निगरानी में रखा जा रहा है साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। विशेष रेलवे स्टेशनों पर सभी यात्रियों की जांच मेडिकल टीमों द्वारा की जा रही है।

अब तक राजस्थान सरकार ने कई राज्यों के फंसे प्रवासी मजदूर को अपने-अपने राज्य भेज दिया है, जैसे गुजरात में 4,292, मध्यप्रदेश में 37,422, पंजाब में 7,774, हरियाणा में 5,580 और उत्तर प्रदेश में 27,469 मजदूरों की घर वापसी करा दी है।

सरकार ने प्रवासी मज़दूरों की समस्याओं से निपटने के लिए शुरुआती दौर में बसों को चलाया परंतु अब देशभर में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रवासी मजदूरों की परिवहन प्रक्रिया को आसान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रेलवे परिवहन की अनुमति के तुरंत बाद, राज्य सरकार ने मजदूरों के साथ ही कोटा में फंसे छात्रों को भी घर भेजना शुरु कर दिया है।

अग्रवाल ने कहा कि हम अपने मजदूरों को वापस लाने और भेजने के लिए अन्य राज्यों के साथ बातचीत में जुटे हुए हैं। यह वह समय है जब हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर नागरिक को खाना मिले और बिना किसी परेशानी के वह अपने घर पहुंचे। हमने स्थिति पर नज़र रखी हुई है और हर दिन इस काम के लिए चलाई गई विशेष ट्रेनें मजदूरों को अपने-अपने राज्य भेज रही हैं।

मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने सख्ती से निर्देश दिए हैं कि कोई भूखा नहीं सोएगा। विशेष रूप से 8,12,423 मजदूरों ने रेलगाड़ियों से यात्रा करने और अपने गृह राज्यों तक पहुंचने के लिए पंजीकरण कराया है, वहीं 10,64,417 मजदूरों ने देश के अलग-अलग हिस्सों से राजस्थान पहुंचने के लिए पंजीकरण कराया है।(वार्ता)

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख