ganesh chaturthi

Corona का खौफ, केरल में 900 लोग निगरानी में

Updated: शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (16:02 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के पत्तनमथिट्टा जिला प्रशासन ने करीब 900 लोगों को निगरानी में रखा है। प्रशासन ने उन स्थानों की पहचान करने के बाद यह कदम उठाया है, जहां रन्नी के एक परिवार के तीन सदस्य गए थे।
 
ये लोग कोरोना वायरस से प्रभावित इटली से पिछले महीने केरल लौटे थे। ये कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। राज्य के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिलाधीश और जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) के नेतृत्व वाले करीब 16 दल उन स्थानों की पहचान करने के लिए जिले भर में गए जहां परिवार के लोग गए थे। दल ने उन लोगों का भी पता लगाया जिनके संपर्क में ये लोग आए थे।
 
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि स्वदेश लौटने पर परिवार जिन-जिन स्थानों पर गया उसका एक चार्ट तैयार किया गया और उसे एक मानचित्र में दिखाया गया है ताकि अगर लोग उनके संपर्क में आए होंगे तो खुद से अधिकारियों को सूचित करें।
 
मंत्री ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि मरीज जहां-जहां गया था उसका चार्ट जारी किया गया क्योंकि परिवार चिकित्सा विभाग को सबकुछ नहीं बता रहा है।
 
पत्तनमथिट्टा के डीएमओ ने बताया कि परिवार का यात्रा मानचित्र जारी करने के बाद अधिकारियों को जिले के कई स्थानों से सैकड़ों फोन कॉल आ रहे हैं। बृहस्पतिवार तक स्वास्थ्य विभाग ने 896 लोगों को जिले में निगरानी में रखा।
 
पत्तनमथिट्टा में 862 लोगों को घरों में अलग रखा गया है, जबकि 34 लोग अलगाव वार्ड में भर्ती हैं। अधेड़ उम्र का एक दंपत्ति और उनका 24 साल का बेटा 29 फरवरी को कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा था और उन्होंने हवाई अड्डा अधिकारियों को अपने यात्रा इतिहास के बारे में कथित तौर पर नहीं बताया था।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

अगला लेख