Hanuman Chalisa
✕

BSF के 85 और जवान Corona संक्रमित, अब तक 154

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (15:43 IST)
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 85 और जवानों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है, जिससे 
बल में इस वायरस से संक्रमित जवानों की संख्या 154 पहुंच गई है। 
 
इस बीच एक हैड कांस्टेबल में कोरोना का संक्रमण पाए जाने के बाद बंद किए गए बल के सीजीओ कॉम्पलेक्स 
स्थित मुख्यालय भवन को खोल दिया गया है।
 
बल की ओर से मंगलवार को यहां जारी वक्तव्य में कहा गया है कि अपने निर्धारित दायित्वों का पालन करते हुए और संचालन संबंधी गतिविधियों के दौरान बल के 85 और जवानों में कोरोना के संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 
इससे पहले बल के 69 जवानों में इस वायरस का संक्रमण पाया गया है, जिससे कुल संक्रमित जवानों की संख्या 
बढ़कर 154 हो गई है, जिनमें से दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
 
बल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि मंगलवार को मुख्यालय भवन को खोल दिया गया और इस दौरान सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। मुख्यालय को संक्रमणमुक्त किए जाने के लिए सोमवार को बंद कर दिया गया था।
 
बल के सभी कार्यालयों में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया 
जा रहा है। (वार्ता)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख