sundarkand
✕

घर वापसी की चिंता, उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट हुई ‘डाउन’

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (15:36 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की योजना की घोषणा के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट पर 'अभूतपूर्व' ट्रैफिक आया जिससे वेबसाइट ‘डाउन’ हो गई है। 
 
मंत्रालय ने बुधवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि अभूतपूर्व ट्रैफिक के कारण नागिरक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट डाउन है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की टीम इसे ठीक करने में जुट गई है। 
 
इस तकनीकी दिक्कत के कारण अब विदेश में फंसे नागरिकों को लाने वाली उड़ानों का विवरण तथा अनिवार्य अर्हताओं की जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट की बजाय अब एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। 
 
नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया था कि 7 मई से 13 मई के बीच 64 उड़ानों का 
परिचालन कर 12 देशों से 14,800 नागरिकों को स्वदेश लाया जाएगा। इन सभी लोगों को यात्रा का खर्च स्वयं वहन करना होगा। साथ ही स्वदेश वापसी पर अपने खर्चे पर 14 दिन तक किसी अस्पताल में क्वारंटाइन में रहना होगा। (वार्ता)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख