biodatamaker
✕

इंदौर में शनिवार को सामने आए कोरोना के 84 नए मामले, आज शहर में टोटल लॉकडाउन

Updated: रविवार, 12 जुलाई 2020 (01:11 IST)
इंदौर। जिले में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) के 84 नए मामले सामने आए, इससे कुल संक्रमितों की संख्या 5260 हो गई है। कोरोनावायरस से अब 265 लोगों की मौत हो चुकी है। आज शहर में टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण जड़िया ने देर रात जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि 1463 सेंपल की जांच की गई। अब तक करीब 1 लाख 2 हजार 165 सेंपल की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 25 मरीजों को कोरोना से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

इस बीच कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन ने रविवार को टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया है।प्रशासन के सख्त निर्देश हैं कि लॉकडाउन तोड़ने वालों को अस्थाई जेल भेजा जाएगा। हाल के दिनों में इस महामारी के मामलों की तादाद में उछाल से सतर्क प्रशासन ने सप्ताह के सातों दिन लोगों के पिकनिक स्थल जाने पर रोक लगा दी है।

कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार को इस आशय का आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया कि जिले के सभी पिकनिक स्थल आगामी आदेश तक सप्ताह के सातों दिन बंद रहेंगे और प्रशासनिक आदेश का उल्लंघन कर वहां तफरीह के लिए पहुंचने वाले लोगों को संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख