manglik dosh calculator
✕

'कस्टमर केयर' पर बात करना पड़ा महंगा, लगा 97 हजार का चूना

Updated: रविवार, 12 जुलाई 2020 (00:48 IST)
जींद। हरियाणा के जींद जिले में एक नामी मोबाइल वॉलेट के माध्यम से टीवी चैनल के लिए किए गए भुगतान को वापस लेने के दौरान कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना एक उपभोक्ता को महंगा पड़ गया। कस्टमर केयर पर बातचीत करने वाले व्यक्ति ने उपभोक्ता को 97,504 रुपए का चूना लगा दिया।

शहर थाना पुलिस ने उपभोक्ता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ईश्वर नगर निवासी हितेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सात जुलाई को टीवी चैनल के लिए भुगतान को वापस लेने के लिए एक मोबाइल वॉलेट के कस्टमर केयर नंबर की तलाश इंटरनेट पर की थी, जिसके बाद उसके फोन पर कॉल आई।

पीड़ित के मुताबिक कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को संबंधित मोबाइल वॉलेट के कस्टमर केयर का नुमाइंदा बताया। राशि वापसी के लिए उस व्यक्ति ने कुछ जानकारी देनी शुरू की और साथ ही चार-चार अंकों के तीन बार नंबर दिए।

तथाकथित कस्टमर केयर नुमाइंदे के अनुसार उसने उन नंबरों को भर दिया। जिसके बाद उसके खाते से 97,504 रुपए की राशि गायब हो गई। शहर थाना पुलिस ने हितेश की शिकायत पर तथाकथित कस्टमर केयर कर्मी के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उपभोक्ता ने एक मोबाइल वॉलेट के कस्टमर केयर नंबर की खोज इंटरनेट पर की थी, जिसके बाद उसके पास कॉल आई और उसके खाते से राशि गायब हो गया। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख