ganesh chaturthi

कश्मीर में कोरोना से अब तक 8 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 562 पर पहुंचा

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (19:13 IST)
जम्‍मू। कश्‍मीर में एक कोरोना मरीज महिला की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 8 पहुंच गया है। कश्‍मीर में आज 15 नए पाजिटिव केस आए हैं। इसी के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्‍या 562 पहुंच गई।
 
डलगेट स्थित चेस्‍ट डिजिस अस्‍पताल के मेडिकल सुप्रींडेंट ने बताया कि जिस 80 साल की महिला की आज कोरोना के कारण मौत हुई है, वह अन्‍य कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी। इससे पहले कश्‍मीर में 6 तथा जम्‍मू में 1 कोरोना पाजिटिव की मौत हो चुकी है।
 
दूसरी ओर कश्मीर संभाग में आज एक बार फिर संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्किम्स व सीडी अस्पताल श्रीनगर की लैब में जांच किए गए सैंपलों में 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ कश्मीर संभाग में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 503 हो गई है। अभी सैंपल जांच की प्रक्रिया जारी है, इसीलिए मामलों में आगे भी बढ़ोतरी हो सकती है। 
 
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों से प्रदेश प्रशासन चिंतित है। यहां तक कि राज्य के 20 में से 18 जिलों में संक्रमण के मामले दर्ज हो चुके हैं। कश्मीर में जहां सभी 10 जिलों में कोरोना के मामले सामने आए हैं, वहीं जम्मू संभाग के 8 जिले संक्रमित हैं।
 
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्किम्स में करीब 630 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 10 मामले पॉजिटिव जबकि 620 निगेटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए मामलों में बारामूला से 5, शोपियां से 4 और कुपवाड़ा से 1 शामिल हैं।
 
सीडी अस्पताल डलगेट श्रीनगर में आज जांच किए गए सैंपलों में 5 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जिला अनंतनाग के 4 जबकि 1 पुलवामा से शामिल है। कुल मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 561 पहुंच गई है, जिनमें 58 मामले जम्मू संभाग से हैं। 
 
यही नहीं, जिला अनंतनाग में आज क्वारंटाइन केंद्र से भागने की कोशिश कर रहे मरीजों को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसमें कुछ मरीजों को चोटें भी आई हैं।

इसके अलावा एक और बड़ी खबर आई है। केंद्र शासित प्रदेश लद्​दाख में 2 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। ये दोनों मरीज जिला कारगिल के सांकू गांव के हैं। इन्हें मिलाकर लद्​दाख में संक्रमित मरीजों की संख्या 3 हो गई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

UP की 'दीदियां' अब ग्लोबल मार्केट में मचाएंगी धूम, 3 हजार से ज्यादा देसी उत्पाद ONDC, Amazon-Flipkart पर बिकेंगे

अगला लेख