manglik dosh calculator
✕

Lockdown : महाराष्ट्र में 13000 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों में होगा काम शुरू

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (19:10 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में 13448 औद्योगिक इकाइयों को अपना कामकाज बहाल करने की अनुमति मिली है। उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
केंद्र सरकार ने राज्यों को 20 अप्रैल से औद्योगिक गतिविधियां बहाल करने की इजाजत देने की सलाह दी थी जो कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन के चलते थम गई थीं। 
 
इस मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी चर्चा हुई थी और मोदी ने राज्यों से नियमों में ढील देने पर अपनी नीतियां बनाने को कहा था। देसाई ने कहा कि एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) उद्योगों की स्वघोषित सूचनाओं के आधार पर इजाजत जारी कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य उद्योग विभाग को अब तक 25000 से अधिक आवेदन मिले हैं और 13448 इकाइयों को इजाजत दी गई है। कामकाज बहाल करने के साथ ही औद्योगिक इकाइयों को एक-दूसरे से दूरी सुनिश्चित करना, कर्मचारियों के रहने का अस्थायी प्रबंध करना एवं सैनेटाइजर उपलब्ध कराना होगा। 
 
देसाई ने कहा कि श्रमिकों को कुछ काम मिलना चाहिए और औद्योगिक गतिविधि बहाल होने पर ठहराव की वर्तमान स्थिति में कुछ गतिशीलता आएगी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार राज्य के उन क्षेत्रों में छोटी औद्योगिक इकाइयों ने कामकाज चालू कर दिया है, जहां महामारी का असर नहीं है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख