suvichar

बड़ी खबर...इंदौर में 79 नए Corona पॉजिटिव मरीज मिले, 2 लोगों की मौत, कुल मृतक 119

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (01:12 IST)
इंदौर। देश के शीर्ष हॉट स्पॉट में शामिल इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का लगातार बढ़ता आंकड़ा स्थानीय प्रशासन की परेशानी का सबब बना हुआ है। मंगलवार को 79 नए मरीज मिलने के बाद शहर में कोरोना पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3200 के नजदीक पहुंच गया है। मंगलवार को 2 नई मौत के बाद कुल मृतक संख्या 119 हो गई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया द्वारा रात में जारी किए फाइनल मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 836 रही, जिसमें से 749 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई ज‍बकि 79 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 3 हजार 182 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि सोमवार को हमें कुल 485 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 31 हजार 513 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों से कुल 53 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 1537 हो चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1526 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। सोमवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 74 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया। इन स्थानों से डिस्चार्ज होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 2760 पर पहुंच गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख