Hanuman Chalisa

राहतभरी खबर, corona के केवल 782 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे व 6 की मौत

Updated: शनिवार, 20 मई 2023 (11:54 IST)
Corona India Update: नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण (coronavirus infection) के 782 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,85,705 हो गई है, वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों (under treatment) की संख्या घटकर 8,675 रह गई है। इस दौरान 6 मरीजों (patients) की मौत हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से 6 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोनावायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,824 हो गई है। मृतकों में वे 3 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों के कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.80 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में अभी तक कुल 4,44,45,206 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। वेबसाइट के अनुसार, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 2,20,66,96,850 खुराक लगाई जा चुकी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

सीएम योगी के भरोसे से बढ़ा मनोबल, बेटियों के लिए प्रेरणा बनीं सोनम यादव

कौन हैं मेजर नव्या शेखावत? राष्ट्रपति मुर्मू की पहली महिला एडीसी बनकर रचा इतिहास

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

अगला लेख