Daily Horoscope
✕

इंदौर में Corona virus के 78 नए मामले, 31 मई के बाद भी जारी रहेगा कर्फ्यू

Updated: गुरुवार, 28 मई 2020 (00:15 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। देश में रेड जोन में शुमार इंदौर में बुधवार को 78 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 3260 पर पहुंच गई है। आज 18 मरीज कोरोना वायरस से स्वस्थ होकर घर लौटे। कोरोना से अब तक इंदौर में 122 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
इंदौर की हालत बद से बदतर होती जा रही है। यही कारण है कि इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह को कहना पड़ा है कि 31 मई के बाद भी शहर में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी रहेंगे।
 
‍जिला प्रशासन हालांकि लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार छूट दे रहा है। लेकिन उसका कहना है कि महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए खासकर शहरी सीमा में कर्फ्यू और अन्य प्रतिबंधात्मक आदेश 31 मई के बाद भी लागू रहेंगे।
 
कोरोना वायरस को लेकर लागू देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है। हालांकि कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है और यहां न केवल मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है बल्कि मौतों का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि आम लोगों की जरूरतों को देखते हुए हम लॉकडाउन में लगातार छूट देते हुए विभिन्न गतिविधियां बहाल कर रहे हैं, लेकिन खासकर शहरी सीमा में 31 मई के बाद भी कर्फ्यू और अन्य प्रतिबंधात्मक आदेश लागू रहेंगे। शहर में केवल उन्हीं गतिविधियों से जुड़े लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति मिलेगी, जिन्हें हमने हरी झंडी दी है।
 
मनीष सिंह के अनुसार शहर के निजी दफ्तरों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ दोबारा खोलने की अनुमति दिए जाने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह अनुमति धीरे-धीरे दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते हमें कोविड-19 के प्रकोप पर नियंत्रण पाने में काफी हद तक सफलता मिली है। आम लोगों को आने वाले दिनों में भी इस महामारी से बचाव के पूरे उपाय अपनाने की जरूरत है, तभी जिला रेड जोन से बाहर आ सकेगा।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख