Daily Horoscope
✕

Covid 19 से 77.77 फीसदी मरीज हुए ठीक, संक्रमित 61 फीसदी मरीज 5 राज्यों में

Updated: बुधवार, 9 सितम्बर 2020 (15:28 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या 33,98,844 हो गई जिससे ठीक होने की दर और सुधरकर 77.77 फीसदी पहुंच गई है, वहीं मृत्यु दर गिरकर 1.69 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देशभर में संक्रमण का इलाज करा रहे कुल मरीजों में से 61 फीसदी 5 राज्यों से हैं।
ALSO READ: दक्षिण भारत के 5 राज्यों में कोरोना का कहर, अब तक 20,540 की मौत
मंत्रालय द्वारा सुबह 8 अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 74,894 मरीज ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि साप्ताहिक आधार पर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या जुलाई के तीसरे हफ्ते में 1,53,118 थी, जो सितंबर के पहले हफ्ते में बढ़कर 4,84,068 पहुंच गई।
 
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 89,706 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से महाराष्ट्र में 20,000 से ज्यादा, आंध्रप्रदेश में 10,000 से ज्यादा मामले आए हैं। सिर्फ 5 राज्यों से 60 फीसदी नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। 
उसने बताया कि देश में 8,97,394 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। यह कुल मामलों का 20.53 फीसदी है।
ALSO READ: Coronavirus : कोरोना काल में नहाने के तरीके में भी करें बदलाव, जानिए जरूरी टिप्स
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2,40,000 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि कर्नाटक और आंध्रप्रदेश में 96-96 हजार से ज्यादा संक्रमित उपचार करा रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण का इलाज करा रहे कुल मरीजों में से 61 फीसदी 5 राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु से हैं।
 
उसने बताया कि 1 दिन में 1,115 मौतें दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में 380 और कर्नाटक में 146 लोगों की मौत हुई है जबकि तमिलनाडु में 87 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 43,70,128 हो गए हैं, वहीं मृतक संख्या बढ़कर 73,890 हो गई है।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख