dharma sangrah
✕

Data Story : भारी पड़ा मई, 24 घंटों में 4529 की मौत, 19 दिन में गई 74,920 की जान

Updated: बुधवार, 19 मई 2021 (13:10 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायस का कहर अब तेजी से घटता दिखाई दे रहा है। लगातार तीसरे दिन 3 लाख से कम मामले दर्ज किए गए। रिकवर हुए मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। हालांकि बढ़ती मृतकों की संख्‍या ने सभी को हैरान कर दिया है। पिछले 24 घंटों में इस महामारी ने 4529 की जान ले ली। यह एक दिन में कोरोना से मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मई में अब तक कोरोना से 74,920 लोग मारे जा चुके हैं।   

ALSO READ: Ground Report : Corona काल में बड़ावदा के युवाओं ने पेश की सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल
7 मई को पहली बार देश में मृतकों की संख्या 1 दिन में 4000 के पार पहुंच गई। 12 मई को कोरोना की वजह से रिकॉर्ड 4205 लोग काल के गाल में समा गए। इसके बाद से मृतकों की संख्या कुछ कमी दिखाई दी। 18 मई को एक बार फिर 4329 लोग मारे गए और 19 मई को 4529 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए।

देश में संक्रमण से अभी तक कुल 2,83,248 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 83,777, कर्नाटक के 22,838 , दिल्ली के 22,111, तमिलनाडु के 18,369, उत्तर प्रदेश के 18,072, पश्चिम बंगाल के 13,576 , पंजाब के 12,317 और छत्तीसगढ़ के 12,036 लोग थे।
 
हालांकि राहत की बात यह है कि देश में नए कोरोना मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। 9 मई को देश में 4.03 लाख नए कोरोना मरीज मिले थे इसके बाद से देश में नए कोरोना मरीजों की संख्या में काफी तेजी से घटने लगी। 16 मई के बाद रोज 3 लाख से भी कम नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं।
 
एक्टिव मरीजों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। 10 मई को देश में 37 लाख 45 हजार 237 एक्टिव मरीज थे जो 19 मई तक घटकर 32 लाख 26 हजार 719 रह गए। इस तरह मात्र 9 दिन में करीब 5.20 लाख मरीज रिकवर हुए हैं। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में कोविड-19 के 2,67,334 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,54,96,330 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है और अभी देश में 32,26,719 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 12.66 प्रतिशत है। अभी तक कुल 2,19,86,363 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 86.23 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख