dharma sangrah

इंदौर में 74 नए Corona पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2700 के पार, 2 नई मौतें

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (01:12 IST)
इंदौर। लॉकडाउन 4.0 में तमाम पाबंदियों से घिरे और रेड जोन में शामिल इंदौर में नए कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मंगलवार को 74 मरीजों की को‍रोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंदौर में कुल संक्रमितों की संख्या 2700 के पार चली गई है। शहर में 2 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 105 पर पहुंची।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया द्वारा देर रात जारी किए फाइनल मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि कुल 942 टेस्ट किए गए, जिसमें से 850 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई ज‍बकि 74 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। 74 नए मरीज मिलने के बाद शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2715 पर पहुंच गई है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार मंगलवार को हमें कुल 891 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 26 हजार 182 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। आज केवल 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 1174 हो चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1436 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। मंगलवार को संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 73 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया। इन स्थानों से डिस्चार्ज होने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या 2510 पर पहुंच गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

'नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन हृदय में भारत हो', नेल्लोर में CM योगी ने बताई विकसित भारत की दिशा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के हर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय में बनेगा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष

अगला लेख