biodatamaker
✕

इंदौर में 7 हजार से ज्यादा संक्रमितों के बाद पूरी तरह बाजार खोलने का दबाव, 74 नए Corona मरीज मिले

Updated: बुधवार, 29 जुलाई 2020 (01:49 IST)
इंदौर। शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार के पार जाने के बाद भी लोग संभल नहीं रहे हैं। जोन 2 को पूरी तरह खोलने के बाद अब जोन 1 में आने वाले व्यापारिक संगठन बाजार को पूरी तरह खोलने का दबाव बना रहे हैं क्योंकि राखी का त्योहार सिर पर आ गया है। मंगलवार को शहर में 74 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 7132 पर पहुंच गई। 2 नई मौतों के बाद मरने वालों का कुल आंकड़ा 308 पर पहुंच गया।
 
शहर में तेजी से बढ़ते मरीज : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में मंगलवार को 1155 टेस्ट किए गए, जिसमें से 1053 की रिपोर्ट निगेटिव और 74 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल 1059 सैंपल प्राप्त किए गए। अब शहर के अस्पतालों में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2016 हो गई है। यदि शहर में आने वाले दिनों में 1481 कोरोना पॉजिटिव मरीज और आ जाते हैं तो शहर में फिर से लॉकडाउन लगाने की नौबत आ जाएगी।
 
स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 4808 पर पहुंचा : इंदौर के डॉक्टर्स, नर्सेस और पैरा मैडिकल स्टाफ की दिन रात की मेहनत का ही नतीजा है कि जहां एक ओर लगातार मरीज बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी है। मंगलवार को 50 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 4808 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 
 
10 दिनों में मिले 1074 नए मरीज : शहर में पिछले 10 दिनों के आंकड़े देखें तो पाएंगे कि 1074 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यानी औसतन 100 से ज्यादा। तमाम सुरक्षा उपायों और सख्ती के बाद भी इतनी अधिक संख्या में मरीजों का मिलना हैरत में डालने वाला है। मंगलवार को जोन 2 में बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ा, दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। सब्जियों के ठेलों पर लोग टूट पड़े। 
पूरी तरह बाजार खोलने का दबाव : जब से प्रशासन ने जोन 2 (रीगल चौराहे के बाद का हिस्सा) में आने वाले क्षेत्रों को पूरी तरह खोला है, उससे मध्यक्षेत्र जोन 1 में आने वाले व्यापारी नाराज हो गए हैं और दबाव डाल रहे हैं कि उन्हें भी छूट का लाभ मिले।

मंगलवार रात में रेसीडेंसी कोठी में एक बैठक भी हुई है, जिसमें जिला प्रशासन के आला अफसरों के अलावा भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कहा जा रहा है कि प्रशासन त्योहार को देखते हुए 31 जुलाई से 4 अगस्त तक पूरे इंदौर को खोल देगा, लेकिन कलेक्टर मनीष सिंह की तरफ से अभी ऐसा आदेश जारी नहीं हुआ है।
 
तुलसी के ट्‍वीट के बाद स्थिति साफ : मंगलवार रात तक जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से काफी देर तक भ्रम की स्थिति बनी रही क्योंकि भाजपा में चले गए तुलसी के कोरोना संक्रमित होने की खबर एक कांग्रेसी द्वारा सोशल मीडिया में डाली गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी तुलसी के लिए चिंता प्रकट की लेकिन देर रात खुद तुलसी ने जब ट्‍वीट करके जानकारी दी, तब खबर की पुष्टि पर मुहर लगी। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

राहुल गांधी हिरासत में, कहा- 100 FIR हों तब भी संविधान के लिए लड़ता रहूंगा

दिग्विजय सिंह का सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का ऐलान, मोदी सरकार और RSS पर जमकर बरसे

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

LIVE: मैं चाहता हूं मुझ पर 100 FIR हो, मेरे लिए हर FIR मेडल है : राहुल गांधी

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

अगला लेख