dharma sangrah
✕

आंध्र में कोरोना वायरस के 73 मामलों में 11 माह का शिशु भी शामिल, संक्रमितों की संख्या 1300 के पार

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (14:23 IST)
अमरावती। आंध्रप्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 73 नए मामलों में 11 महीने का एक शिशु भी शामिल है।सरकारी बुलेटिन में बुधवार को बताया गया है कि प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,332 हो गए हैं।
 
बुलेटिन में बताया गया है कि प्रदेश में 29 और मरीज संक्रमण से ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 287 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 31 बनी हुई है।
ALSO READ: आंध्रप्रदेश सरकार कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 'मॉम' खरीदेगी, नौसेना ने किया है विकसित
सरकारी सूत्रों ने बताया कि सबसे बुरी तरह से प्रभावित कुरनूल जिले का 11 महीने का शिशु कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उसके परिवार का एक सदस्य पिछले महीने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में लौटा था। 
 
परिवार को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा गया था, लेकिन बाद की जांच में शिशु के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कुरनूल में स्थिति की निगरानी कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर बताया कि हम फिर से जांच करा रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि केंद्र के नए दिशा-निर्देशों के बाद बच्चों को घर में ही पृथक वास में रखा जाएगा और उनकी निगरानी की जाएगी।
 
यह शिशु प्रदेश में संक्रमित होने वाला सबसे कम उम्र का बच्चा है। अनंतपुरमु जिले की 85 साल की महिला सबसे ज्यादा उम्र की मरीज हैं। वह पिछले हफ्ते ठीक हो गई थी और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख