Hanuman Chalisa
✕

Australia open : प्लेन में कोरोना विस्फोट के बाद 72 टेनिस खिलाड़ी क्वारंटाइन में

Updated: सोमवार, 18 जनवरी 2021 (15:03 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए खिलाड़ियों और स्टाफ को लाने वाले चार्टर्ड विमानों में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आने के बाद कुल 72 खिलाड़ियों को कड़े क्वारंटाइन में रहना होगा। इसके मायने हैं कि 14 दिन तक वे होटल के अपने कमरों से नहीं निकल सकेंगे और अभ्यास भी नहीं कर पाएंगे। हलके क्वारंटाइन में रहने वाले खिलाड़ी रोज 5 घंटे अभ्यास कर सकेंगे।
ALSO READ: अमित शाह बोले- भारत में बनी दोनों कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, कांग्रेस की बातों में न आएं
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने रविवार की रात पुष्टि की कि दोहा से आने वाली उड़ान में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है हालांकि वह खिलाड़ियों के दल का हिस्सा नहीं था। अब बाकी सभी 58 यात्री होटल के अपने कमरों से 14 दिन तक बाहर नहीं आ पाएंगे जिनमें 25 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
इससे पहले 47 खिलाड़ी पहले ही कड़े क्वारंटाइन में हैं जिनमें ग्रैंडस्लैम विजेता शामिल हैं। ये लॉस एंजिल्स और अबू धाबी से आने वाली उड़ानों में थे जिनमें पॉजिटिव मामले पाए गए। खिलाड़ियों ने कड़े प्रोटोकॉल पर आपत्ति भी जताई लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सभी को पहले ही जोखिम की चेतावनी दे दी गई थी। प्रोटोकॉल तोड़ने पर कड़े जुर्माने का प्रावधान है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख