dharma sangrah
✕

Rajasthan Corona Update: 700 नए मामले, 10 की मौत, संक्रमित 62000 के पार

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (15:05 IST)
जयपुर। राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के आज सुबह करीब 700 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 62 हजार के पास पहुंच गई। इसके 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा भी बढ़कर 886 पहुंच गया।
 
चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोरोना के 693 नए मामलों से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 हजार 989 हो गई। नए मामलों में सर्वाधिक 165 मामले अलवर में सामने आए। इसी तरह जोधपुर 157, जयपुर में 122, उदयपुर 55, अजमेर 54, बीकानेर 47, सीकर 43, राजसमंद 14, डूंगरपुर 9, सवाईमाधपुर 7, अलवर 6, बूंदी एवं हनुमानगढ़ में 5-5 तथा चुरु में 4 नए मामले सामने आए।
ALSO READ: शरद पवार के घर पहुंचा कोरोनावायरस, 4 कर्मचारी निकले पॉजिटिव
नए मामलों के बाद जोधपुर में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 9202 पहुंच गई जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इसी तरह जयपुर में इनकी संख्या बढ़कर 7457 हो गई। राज्य में जयपुर एवं बीकानेर में तीन-तीन तथा बांसवाड़ा एवं कोटा में दो-दो और कोरोना मरीजों की मृत्यु हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 886 पहुंच गई।
 
प्रदेश में कोरेाना की जांच के लिए अब तक 19 लाख 13 हजार 726 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें 18 लाख 50 हजार 43 की रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई। हालांकि प्रदेश में अब तक 46 हजार 652 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 45 हजार 482 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में अब 14 हजार 451 एक्टिव मामले हैं। राज्य में अब तक सामने आए कोरोना मामलों में 9014 मामले प्रवासियों के हैं। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख