suvichar

Corona का कहर, BSF में संक्रमण के मामले बढ़कर 67 हुए

Updated: मंगलवार, 5 मई 2020 (13:46 IST)
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 67 हो गए हैं। सबसे ज्यादा मामले दिल्ली बटालियन और त्रिपुरा से रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली में बल के कर्मियों को जामिया नगर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की ड्यूटी पर तैनात किया गया था।
 
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि त्रिपुरा में बल के एक शिविर से कोविड-19 के 13 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें 10 कर्मी और एक जवान के परिवार के तीन सदस्य (पत्नी और दो बच्चे) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य त्रिपुरा से सामने आए मामलों की संख्या अब 24 है।
 
बीएसएफ की दिल्ली इकाई में 41 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके अलावा कोलकाता में बल का एक चालक संक्रमित पाया गया है। वह पश्चिम बंगाल के दौरे पर गई केंद्र सरकार के अंतर मंत्रालीय टीम की सुरक्षा में लगी गाड़ी का चालक था।
 
उन्होंने बताया कि दिल्ली में सामने आए मामलों में से, 32 मामले उन दो इकाइयों में से हैं जिन्हें दिल्ली पुलिस के निर्देशों पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जामिया और चांदनी महल में तैनात किया गया था।
 
प्रवक्ता ने बताया कि आठ मामले आरके पुरम में एक बेस अस्पताल के हैं जबकि लोधी रोड इलाके में बल के मुख्यालय में तैनात एक कर्मी संक्रमित पाया गया है।
 
इस घटना के बाद बीएसएफ के मुख्यालय की दो मंजिलों को सोमवार को सील कर दिया गया। अधिकारी, अतिरिक्त महानिदेशक के दफ्तर से संबद्ध था। प्रवक्ता ने बताया, ‘बीएसएफ का छुट्टी पर गया एक कर्मी भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।‘
 
ढाई लाख जवानों और अधिकारियों के शक्तिशाली बल का काम पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सीमाओं की रखवाली करना है। इसके अलावा बल को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी अलग अलग ड्यूटी पर लगाया जाता है। (भाषा) 

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

अयोध्या में सावन झूला मेले का आगाज, रामनगरी में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे, 28 अगस्त तक सजेगी झूलन विहार की छटा

​यूपी के अंबेडकर नगर में IPS आशुतोष मिश्र की मां की हत्या, जेवरात लूटे, हाथ पर मिला इंजेक्शन का निशान

अगला लेख