sawan somwar

Corona India Update: कोरोना संक्रमण के 609 नए मामले, 3 की मौत

'जेएन-1' उपस्वररूप खतरनाक नहीं

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (12:52 IST)
609 new cases of corona infection : भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) के संक्रमण के 609 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,368 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुबह 8 बजे तक अद्यतन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे की अवधि में 3 लोगों की कोरोनावायरस के संक्रमण (infection) से जान गई है। मृतकों में से 2 केरल के और 1 कर्नाटक का है।

ALSO READ: देश में कोरोना के नए सब-वैरिएंट JN.1 के सामने आए 827 मामले, इस राज्य में सबसे अधिक
 
दैनिक मामलों की संख्या घटी : 5 दिसंबर, 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी, लेकिन वायरस के एक नए स्वरूप के सामने आने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद मामले बढ़ने लगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 5 दिसंबर के बाद 31 दिसंबर 2023 को 1 दिन में 841 नए मामले सामने आए, जो मई 2021 में संक्रमण के चरम पर दर्ज किए गए मामलों का 0.2 प्रतिशत था कोविड-19 के उपचारधीन मरीजों में से 92 प्रतिशत लोग घर पर ही क्वारंटाइन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

ALSO READ: भोपाल में कोरोना के सब वैरिएंट जेएन.1 की दस्तक, प्रदेश में कोरोना के कुल 23 एक्टिव केस
 
'जेएन-1' उपस्वररूप खतरनाक नहीं : आधिकारिक सूत्र ने बताया कि मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि 'जेएन-1' उपस्वररूप की वजह से न तो नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या तथा मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है। भारत ने अतीत में कोविड-19 की 3 लहरों का सामना किया है।
 
4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित : देश में कोरोनावायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल से जून 2021 के दौरान महामारी की स्थिति भयावह हो गई थी। 7 मई 2021 को देश में 1 दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी। महामारी की शुरुआत 2020 के आरंभ में हुई और तब से अब तक देशभर में 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
4.4 करोड़ से अधिक से अधिक ठीक हुए : मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और इस संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अयोध्या में रामलला को 10000, कर्मचारियों के लिए 4 करोड़ का दान

Nepal Flood: यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सरयू और घाघरा के तटीय इलाकों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

अगला लेख