dharma sangrah
✕

राजस्थान में Corona से 6 और लोगों की मौत, संक्रमण के 175 नए मामले आए सामने

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (22:26 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण से 6 और व्यक्तियों की सोमवार को मौत हुई, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 77 हो गई। इस बीच 175 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3061 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में चार और संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो गई। इससे जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 44 हो गई। जोधपुर में दो संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई और वहां कुल मृतक संख्या 11 हो गई। वहीं पूरे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।

अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। इस बीच राज्य में सोमवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले सामने आए जिनमें जयपुर में 29, जोधपुर में 89, चित्तौड़गढ़ में 23, पाली में 15, अजमेर में चार, धौलपुर व कोटा में तीन-तीन व राजसमंद में दो नए मामले भी शामिल हैं।

इससे राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 3061 तथा जयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 1022 हो गई है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थानाक्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।(भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख