dharma sangrah

इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के पार, 2 नई मौतें, कुल मृतक 166

Updated: शनिवार, 13 जून 2020 (01:38 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से मध्यप्रदेश के महानगर इंदौर की हालत खराब होती जा रही है। शुक्रवार को 57 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4 हजार के पार चला गया है। शहर में 2 नई मौत के साथ ही कुल मृतक संख्या 166 हो गई है। 
 
उक्त जानकारी देर रात स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एमपी शर्मा ने बताया कि आज टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 2131 रही, जिसमें से 57 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 2038 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 4 हजार 29 पर पहुंच गया है।
 
डॉ. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हमें कुल 1762 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 5 हजार 764 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। शुक्रवार को 28 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 2701 हो चुकी है।
 
डॉ. शर्मा के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1162 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से शुक्रवार को 44 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4153 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख