Hanuman Chalisa
✕

एक ही परिवार के 5 सदस्य निकले कोरोनावायरस से संक्रमित, महाराष्ट्र से लौटे थे

Updated: रविवार, 14 नवंबर 2021 (15:53 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में 3 साल के जुड़वां बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 सदस्यों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि 67 वर्षीय व्यक्ति, उसके बेटे और बहू सहित परिवार के 3 वयस्क सदस्यों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण पूरा हो चुका है।
 
सूरत नगर निगम के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी पीएच उमरीगर ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति सबसे पहले महाराष्ट्र के पुणे के दौरे पर गए थे। इसके बाद वे वापस सूरत लौटे जिसके बाद जुड़वां बच्चों समेत परिवार के सभी 5 सदस्य 1 दिन के लिए महाबलेश्वर गए।
 
उन्होंने कहा कि वापस लौटने के बाद बुजुर्ग में वायरल संक्रमण के हल्के लक्षण दिखाई दिए और 12 नवंबर को वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अधिकारी ने कहा कि इस दौरान परिवार के 4 अन्य सदस्य भी संक्रमित पाए गए। उन सभी में हल्के लक्षण हैं और वे घर में क्वारंटाइन में रहकर ठीक हो रहे हैं।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख