Hanuman Chalisa

Corona के बीच भूकंप से कांपा इंडोनेशिया, लोगों में दहशत

Updated: रविवार, 29 मार्च 2020 (12:50 IST)
जकार्ता। कोरोना वायरस (Corona virus) महामारी के बीच इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के कई हिस्सों में शनिवार देर रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कोरोना वायरस खतरे के कारण दूरी बनाए रखने की अपील को नजरअंदाज करते हुए लोग भूकंप के चलते घरों से भागने को मजबूर हुए।
 
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, 5.8 तीव्रता वाला भूकंप सुलावेसी प्रांत के पेंडोलो शहर से 64 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
 
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता अगस विबोवो ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि पालू शहर में डर के कारण अनेक लोग ऊपरी स्थानों की ओर भागे।

इससे लोगों में 2 साल पहले आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी की याद ताजा हो गई, जिसमें करीब 4000 लोगों की मौत हो गई थी। विबोवो ने कहा कि मलबा गिरने से 2 लोग घायल हो गए और सिगी जिले के कुलावी गांव में 2 घर भी ढह गए।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

अगला लेख