1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Earthquake tremors in Orissa

उड़ीसा में भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं

Tremors of earthquake
भुवनेश्वर। ओडिशा के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलकानगिरि और आसपास के इलाकों में भूकंप से अब तक किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर विश्वास ने कहा कि भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लगभग 42 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित था। अधिकारी ने कहा कि भूकंप सुबह 11.15 बजे महसूस किया गया।

मलकानगिरि के जिला कलेक्टर मनीष अग्रवाल ने कहा कि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
अगला लेख
Corona के खिलाफ जंग, CM केजरीवाल का ऐलान, 72 लाख मजदूरों को मुफ्त राशन, 8 लाख लोगों को पेंशन