dharma sangrah
✕

Corona virus : गुजरात में 493 लोग संक्रमित, 23 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (17:40 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 493 हो गई है।

राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि नेबताया कि अहमदाबाद के एक अस्पताल में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शनिवार देर रात हुई मौत के बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। रवि ने बताया कि राज्य में 25 नए मामलों में से 23 अहमदाबाद से हैं जबकि दो मामले आणंद जिले के हैं। राज्य में अहमदाबाद में संक्रमण के सर्वाधिक 266 मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा वडोदरा में 95, सूरत में 28, भावनगर में 23, राजकोट में 18, पाटन में 14, भरूच में आठ, आणंद में सात, कच्छ में चार, पोरबंदर और छोटा उदयपुर में तीन-तीन, मेहसाणा और गिर सोमनाथ में दो-दो तथा पंचमहल, जामनगर, मोरबी, साबरकांठा और दाहोद में एक-एक मामला सामने आया है।

अब तक 44 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अस्पताल में भर्ती 426 मरीजों में से 422 की हालत स्थिर है जबकि चार की हालत गंभीर है। स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 428 हो गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके अलावा 32 मरीजों ने हाल में किसी अन्य राज्य की यात्रा की थी और 33 अन्य मरीजों ने विदेश यात्रा की थी। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख