Govardhan puja
✕

भारत में Corona के 4912 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी, 38 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (11:12 IST)
नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 4,912 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,63,337 हो गई है। हालांकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 45,281 से घटकर 44,366 रह गई है। शनिवार सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण से 38 और लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,28,487 पर पहुंच गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार इन 38 मृतकों में वे 19 लोग भी शामिल हैं जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.10 प्रतिशत हो गई है जबकि संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 98.71 प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 845 की कमी आई है।(भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राजभर का अखिलेश पर निशाना, कहा- ’बाबा विश्वनाथ मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते

10.22 करोड़ घरों तक पहुंचे RSS स्वयंसेवक, देश में 1.03 लाख स्थानों पर संघ का विस्तार

अगला लेख