Daily Horoscope
✕

असम में Corona वायरस के 47 नए मामले

Updated: गुरुवार, 4 जून 2020 (16:16 IST)
गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस के कम से कम 47 नए मामले सामने आए। इससे एक दिन पहले ही सबसे ज्यादा 269 मरीज सामने आए थे। असम में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,877 हो गए हैं।
 
मंत्री ने बताया कि संक्रमण से उबरने के बाद कम से कम 76 रोगियों को अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 413 हो गई है।
 
 हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 29 मई से तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें आ चुकी हैं।
 
उन्होंने बताया कि यूक्रेन के कीव से 69 यात्रियों को लेकर एक उड़ान गुरुवार को दोपहर ढाई बजे पहुंची, जबकि रूस से 37 मुसाफिरों को लेकर एक उड़ान तीन जून की आधी रात को हवाई अड्डे पर उतरी थी।
 
इसके अलावा 29 मई को कुवैत से एक उड़ान 155 यात्रियों के साथ यहां आई थी। 25 मई को उड़ान परिचालन शुरू करने के बाद से कुल 66 यात्रियों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।
 
इस बीच, मुंबई-डिब्रूगढ़ श्रमिक विशेष ट्रेन में सवार 62 यात्रियों ने पृथकवास में जाने से बचने के लिए बुधवार को होजाई रेलवे स्टेशन से करीब 300 मीटर पहले ट्रेन की चेन खींचकर भागने की कोशिश की।
 
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने 57 यात्रियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि 5 अन्य को उनके घरों से पकड़ लिया गया। यात्रा पर से पाबंदी हटने के बाद से असम में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सरमा ने बताया कि 1877 मरीजों में से, 1457 का इलाज चल रहा है जबकि चार की बीमारी से मौत हो गई है और तीन कहीं और चले गए हैं। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख