Hanuman Chalisa
✕

ब्राजील में 464 और Corona संक्रमितों की मौत, संक्रमण के 20,503 नए मामले सामने आए

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (10:51 IST)
मुख्‍य बिंदु
रियो डी जनेरियो। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 20,503 नए मामले सामने आए, वहीं 464 और मरीजों की मौत हो गई। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 करोड़ 99 लाख 38 हजार 358 हो गया तथा इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 5 लाख 56 हजार 834 हो गई है।

 
मंत्रालय ने कहा है कि देश कोरोना महामारी की नई लहर का सामना कर रहा है और इससे अस्पतालों के समक्ष मरीजों के उपचार को लेकर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। ब्राजील में अब तक 14.20 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम 1 डोज दिया गया है जबकि 4.14 करोड़ से ज्यादा लोग इसके पूरे डोज ले चुके हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में ब्राजील विश्व में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे तथा मृतकों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।(वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख