dharma sangrah
✕

इन्दौर में Corona का कहर जारी, संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के नजदीक

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (01:09 IST)
इंदौर। इंदौर (Indore news) में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। रविवार को 453 नए कोरोना मरीज सामने आए। जिस प्रकार तेजी से नए मरीज सामने आ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि आने वाले 2 दिनों में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार चला जाएगा। शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 638 पर पहुंच गई है। यह जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में 2965 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2485 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 453 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 हजार 520 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि रविवार को 1222 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 3 लाख 35 हजार 154 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 73533 है। 
 
रविवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 124 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 25182 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 3700 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख