Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, कर्नाटक में नर्सिंग के 40 विद्यार्थी Corona संक्रमित, कॉलेज सील

Updated: गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (00:57 IST)
मंगलुरु। कर्नाटक के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले पड़ोसी राज्य केरल के 40 विद्यार्थियों के कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने बुधवार को एहतियात के तौर पर यहां उनके कॉलेज को सील कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
 
केरल की सीमा से सटे कर्नाटक के तटीय दक्षिण कन्नड़ जिले के उल्लाल स्थित आलिया इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग को सील करने का निर्देश नगर पालिका ने दिया।
ALSO READ: कोरोनावायरस का कहर, देश में 160 से ज्यादा डॉक्टरों की मौत, 147 स्‍वास्थ्यकर्मियों की भी जान गई
नगर निगम आयुक्त रायप्पा ने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले केरल के 40 विद्यार्थी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जिसके बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल अधिकारी ने खुद कॉलेज का दौरा कर आदेश जारी किया।
 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र को सील कर अन्य विद्यार्थियों को संक्रमितों से पृथक कर दिया गया है। रायप्पा ने आगे कहा कि एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

अगला लेख