Daily Horoscope
✕

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल के 4 सदस्य निकले Coronavirus से संक्रमित

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (14:24 IST)
पटना। बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणुदेवी और तारकिशोर प्रसाद सहित नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के 4 सदस्य बुधवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट किया कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल पटना में अपने निवास में क्वारंटाइन पर हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को अलग कर लें और सेहत संबंधित सभी सतर्कता बरतें। आप सब भी अपना ध्यान रखें।

ALSO READ: दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर, रोज सामने आ सकते हैं 10 हजार नए मामले
 
उपमुख्यमंत्री रेणुदेवी ने ट्वीट कर बताया कि सर्दी-बुखार के प्रारंभिक लक्षणों के बाद जांच कराने पर संक्रमण की पुष्टि हुई है। गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपनी कोविड जांच जरूर करा लें। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोग सामाजिक दूरी के पालन के साथ मास्क का प्रयोग करें और टीकाकरण जरूर कराएं। दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अलावा भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार भी संक्रमित पाए गए हैं।
 
चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि कोविड जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। घर में क्वारंटाइन पर हूं। जो भी गत दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे कृपया सावधानी बरतते हुए अपनी जांच करवा लें। उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार के भी संक्रमित होने की जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार बुधवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले कैबिनेट के सभी सदस्यों की एहतियात के तौर पर आरटीपीसीआर जांच की गई। इस बीच मुख्यमंत्री की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन के पिछले दिनों संक्रमित होने के बाद पार्टी मुख्यालय को बंद कर दिया गया है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख