biodatamaker
✕

नामांकन करने आए 4 नेताजी निकले Corona संक्रमित

Updated: मंगलवार, 13 अप्रैल 2021 (18:06 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है, वहीं पंचायत चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कमर कस रखी है। मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में आज मंगलवार को प्रधान व बीडीसी उम्मीदवार अपना नामांकन भरने गए तो उन्हें वहां कोरोनावायरस जांच से गुजरना पड़ा।

ALSO READ: रायपुर में कोरोना की भयावह स्थिति, मुर्दाघर में बड़ी संख्या में रखे हुए शव, बढ़ाई जा रही है श्मशानों की संख्या
 
कोरोना जांच में 2 प्रधान और 2 बीडीसी प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4 उम्मीदवारों के कोरोना संक्रमित मिलते ही हड़कंप मच गया। 4 में से 2 महिलाएं और 2 पुरुष हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से मेरठ के मुलायम सिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मेरठ जिले में नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों के कोरोना संक्रमित होने के मामले भी सामने आने लगे हैं। मंगलवार को परीक्षितगढ़ ब्लॉक में ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन का कार्य चल रहा है।
 
नामांकन दाखिल करने के लिए जब उम्मीदवार आ रहा है तो स्वास्थ्य विभाग पहले उनकी रैंडम चेकिंग कर रहा है। इस जांच में 4 प्रत्याशी कोरोना संक्रमित पाए गए जिसमें 2 बीडीसी और 2 प्रधान पद की महिला-पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
 
मेरठ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी जिला मुख्यालय पर दी। मेरठ डीएम के. बालाजी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 12 जगहों पर नामांकन किया जा रहा है, जहां कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन हो रहा है। इसी कड़ी में जहां ज्यादा लोग आ रहे हैं, वहां कोरोना जांच का सेंटर बनाया गया है।
 
मेरठ के परीक्षितगढ़ नामांकन स्थल पर कोरोना जांच की हो रही थी जिसमें 4 लोगों को कोरोना संक्रमण पाया गया है। इन सभी को बेहतर इलाज के लिए मेरठ के मुलायम सिंह अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट किया गया है कि जिन जगहों पर भीड़भाड़ हो रही है, वहां रैंडम चेकिंग की जाए, साथ ही वहां के एसडीएम की जिम्मेदारी है कि भीड़ इकट्ठी न हो पाए।

 
मेरठ जिले में नामांकन के दौरान कोरोना संक्रमित मिलने की यह पहली घटना है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं उद्यान अधिकारी की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। कोरोना की तेज चाल को देखते हुए गांवों में टेस्टिंग बढ़़ा दी गई है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख