dharma sangrah

Covid 19: बंगाल के 4 जिले Red zone, कोलकाता के 287 इलाके निरुद्ध क्षेत्र घोषित

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (09:56 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को एक सूची जारी कर कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर कोलकाता समेत 4 जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है, वहीं शहर के 287 इलाकों की पहचान निरुद्ध क्षेत्र के तौर पर की गई है।
 
कोलकाता के अलावा हावड़ा, उत्तर 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर को रेड जोन घोषित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक 11 जिलों की पहचान ऑरेंज जोन जबकि 8 की ग्रीन जोन के तौर पर की गई है।
ALSO READ: केंद्रीय टीम ने कहा, उत्तर बंगाल में सख्ती से हो Lockdown का पालन
ऑरेंज जोन में रखे गए जिलों में दक्षिण 24 परगना, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व वर्द्धमान, कलिम्पोंग, नादिया, जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, मुर्शिदाबाद और मालदा है, वहीं ग्रीन जोन में रखे गए 8 जिलों में अलीपुरद्वार, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दखिन दिनाजपुर, बीरभूम, बांकुरा, पुरुलिया और झारग्राम हैं।
 
रेड जोन वे इलाके हैं, जहां कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा हैं। इन इलाकों में लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी होगा। ऑरेंज जोन में वे इलाके होते हैं, जहां कोरोना के काफी कम मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, वहीं ग्रीन जोन में उन इलाकों को शामिल किया गया है, जहां कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।
 
कोलकाता में करीब 287 इलाकों की पहचान निरुद्ध क्षेत्र के तौर पर की गई है जिनमें शहर के उत्तरी एवं मध्य क्षेत्र ज्यादा हैं। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले में 8 निरुद्ध क्षेत्र हैं जिनमें से 5 ऐसे इलाके हैं, जहां 9 अप्रैल के बाद से कोविड-19 का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।
 
सिन्हा ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के 57 निरुद्ध क्षेत्रों में से 13 इलाकों में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है। कोलकाता के 287 निरुद्ध क्षेत्रों में से 18 क्षेत्रों में पिछले 2 हफ्तों में एक भी मामला सामने नहीं आया है।

अगर किसी इलाके से कम से कम 21 दिनों तक कोई नया मामले सामने नहीं आता तो सरकार वहां राहत की घोषणा कर सकती है। पश्चिम बंगाल में सोमवार तक कोविड-19 से 20 लोगों की मौत हुई थी और कुल 633 लोग संक्रमित थे। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख