suvichar
✕

कोविडशील्ड वैक्सीन की 4-5 करोड़ खुराक तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार

Updated: सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (22:53 IST)
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) अब तक ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके की करीब 5 करोड़ खुराक का उत्पादन कर चुकी है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसका लक्ष्य अगले साल मार्च तक 10 करोड़ खुराक के उत्पादन का है।
ALSO READ: एडवाइजरी:कोरोना वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऐप को डाउनलोड करने से बचे लोग
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अभी हमें इस टीके के आपात इस्तेमाल के अधिकार की मंजूरी का इंतजार है। कंपनी ने बच्चों के लिए देश में पहली बार बनी वैक्सीन न्यूमोसिल पेश की है। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 के टीके का उत्पादन सरकार की ओर से आने वाली कुल मांग पर निर्भर करेगा।
 
भारत में तत्काल कोविड-19 वैक्सीन पेश करने की जरूरत के मद्देनजर एसआईआई ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा एस्ट्रोजेनका के साथ कोविशील्ड के विनिर्माण के लिए भागीदारी की थी। पुणे की कंपनी ने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) के पास आवेदन किया है।
 
पूनावाला ने कहा कि हम पहले ही टीके की 4 से 5 करोड़ खुराक का विनिर्माण कर चुके हैं। लॉजिस्टिक्स के मुद्दों की वजह से शुरुआत में टीके को पेश करने की रफ्तार धीमी रहेगी। हालांकि, एक बार चीजें व्यवस्थित होने के बाद हम तेजी से टीका उतार सकेंगे।
 
उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना अगले साल मार्च तक टीके का मासिक उत्पादन 10 करोड़ खुराक तक करने की है। पूनावाला ने बताया कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके को ब्रिटेन में जल्द मंजूरी मिल जाएगी। अगले महीने तक भारत में भी टीके को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
 
उन्होंने कहा कि ज्यादातर उत्पादन भारत को मिलेगा। हालांकि, वैश्विक पहल कोवैक्स के तहत कुछ टीकों को अन्य देशों को भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले 6 माह के दौरान टीकों की कुछ कमी हो सकती है। लेकिन अन्य विनिमिर्ताओं द्वारा आपूर्ति शुरू करने के बाद अगस्त-सितंबर तक चीजें ठीक हो जाएंगी।
 
उन्होंने कहा कि ज्यादातर उत्पादन भारत को मिलेगा। हालांकि, वैश्विक पहल कोवैक्स के तहत कुछ टीकों को अन्य देशों को भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले 6 माह के दौरान टीकों की कुछ कमी हो सकती है, लेकिन अन्य विनिमिर्ताओं द्वारा आपूर्ति शुरू करने के बाद अगस्त-सितंबर तक चीजें ठीक हो जाएंगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख