Hanuman Chalisa

कोटा से 391 विद्यार्थी बसों से असम पहुंचे, क्वारंटाइन में रखे गए

सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (13:00 IST)
गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बताया कि राजस्थान के कोचिंग केंद्र कोटा से असम के 390 से ज्यादा विद्यार्थी बसों से अपने राज्य लौट आए हैं और उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है। 
 
सरमा और उनके कनिष्ठ मंत्री पीयूष हजारिका सरूसाजई पृथक केंद्र में विद्यार्थियों का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे थे। ये विद्यार्थी अलसुबह 3 बजे सोमवार को बसों से यहां पहुंचे।
ALSO READ: Corona virus से संघर्ष के बीच दुनिया के देश तलाश रहे हैं लॉकडाउन से राहत के रास्ते
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि कोटा से लंबी दूरी की यात्रा करने के बाद 391 विद्यार्थी अपने चेहरों पर मुस्कान समेटे राज्य लौट आए। उनके और उनकी परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए उन्हें 14 दिन के क्वारंटाइन में रखा गया है। छात्रों को सरूसाजई पृथक केंद्र और छात्राओं को 3 होटलों में रखा गया है।
 
कोटा से गुरुवार को विद्यार्थियों ने 2,000 किलोमीटर की लंबी यात्रा शुरू की थी। मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए कोटा देश के मुख्य कोचिंग केंद्रों में से एक है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए आते हैं।
 
सरमा ने बताया कि इन विद्यार्थियों को क्वारंटाइन में रखना अनिवार्य किया गया, क्योंकि ये राजस्थान से लौट रहे थे, जो कि कोविड-19 का रेड जोन है। इसके अलावा रास्ते में भी इनके संक्रमित होने की आशंका है। राज्य सरकार ने इस यात्रा के लिए प्रति विद्यार्थी 7,000 रुपए की राशि ली है। कुल 17 बसों से इन्हें राज्य में लाया गया है।
 
सरमा ने इससे पहले कहा था कि विद्यार्थियों की जांच इनके पहुंचने के 5वें दिन की जाएगी। इसके बाद डॉक्टर निगेटिव जांच रिपोर्ट आने वाले विद्यार्थियों को छुट्टी देने और उन्हें 9 दिन की निगरानी में रखने संबंधी फैसला लेंगे।
 
उन्होंने कहा कि वैसे छात्र जो पहले से ही कोटा में क्वारंटाइन में थे, वे किसी भी कोविड-19 मरीज के सीधे संपर्क में नहीं आए थे। राज्य सरकार ने राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकारों से बंद के दौरान बसों की आवाजाही की इजाजत मांगी थी। (भाषा) (सांकेतिक चित्र)

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड के पब में भीषण आग से 27 लोगों की मौत, 60 घायल

US-Iran War: अमेरिका ने दूसरे दिन भी ईरान के 6 राज्यों में की बमबारी, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव

जर्मनी: 23 सालों में सबसे जानलेवा रहा जून का महीना

Top News 13 July: US ने ईरान पर फिर बरसाए बम, 80 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल, दिल्ली में EV सब्सिडी नियम बदले

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

अगला लेख