Hanuman Chalisa
✕

घट रहा है Corona का प्रकोप, 389 नए मामले, 5395 एक्टिव केसेस

Updated: शनिवार, 26 नवंबर 2022 (11:37 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 389 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,71,219 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,395 रह गई है। शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 3 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,608 हो गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक देश में कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 5,395 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.80 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 365 की कमी दर्ज की गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 3 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,608 हो गई है। इन 3 मरीजों में 1 वह मरीज भी शामिल हैं जिसका नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़ा है।
 
देश में अभी तक कुल 4,41,35,216 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.90 खुराक दी जा चुकी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख