dharma sangrah
✕

Corona का कहर, देश में 377 की मौत, 11439 संक्रमित

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (12:05 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 377 हो गई जबकि इससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11,439 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमितों में कम से कम 1,305 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 9,756 लोगों का अब भी इलाज जारी है। इनमें से 76 विदेशी नागरिक हैं।

वायरस से मंगलवार शाम से 24 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें से 18 लोग महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के दो-दो लोग और कनार्टक तथा तमिलनाडु का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में जान गंवाने वाले 377 लोगों में से सबसे अधिक 178 महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 50, दिल्ली में 30, गुजरात में 28 और तेलंगाना में 17 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब और तमिलनाडु में अब तक 12-12 लोगों की, कर्नाटक में 10, आंध्र प्रदेश में नौ, पश्चिम बंगाल में 7, उत्तर प्रदेश में पांच, जम्मू-कश्मीर में 4, हरियाणा एवं राजस्थान में 3-3 और झारखंड में 2 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में अब तक इस संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित आंकड़ों में अंतर है। अधिकारियों का कहना है कि यह अंतर प्रक्रियागत देरी के कारण है।

मंत्रालय के आकंड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक सबसे अधिक पुष्ट मामले 2,687 महाराष्ट्र में थे, इसके बाद दिल्ली में 1,561 और तमिलनाडु में 1,204 थे। राजस्थान में 969, मध्य प्रदेश में 730 और उत्तर प्रदेश में 660 मामले है। गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या 650, तेलंगाना में 624, आंध्र प्रदेश में 483 और केरल में 387 है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 278, कर्नाटक में 260, पश्चिम बंगाल में 213, हरियाणा में 199, पंजाब में 176, बिहार में 66, ओडिशा में 60, उत्तराखंड में 37, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 33-33, असम में 32, झारखंड में 27, चंडीगढ़ में 21,लद्दाख में 17, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 11, गोवा एवं पुडुचेरी में सात-सात, मणिपुर एवं त्रिपुरा में दो-दो और मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख