sundarkand
✕

Corona virus: नोएडा में जमातियों के संपर्क में आए 61 लोगों को पृथकवास में रखा

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (11:54 IST)
नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 से संक्रमित 2 जमाती पाए जाने के बाद पुलिस ने उनके संपर्क में आए 61 लोगों को बीती रात को पृथकवास में भेज दिया। ये लोग ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 स्थित एक मस्जिद में 5 दिन तक ठहरे थे।
ALSO READ: बागपत से बड़ी खबर, आइसोलेशन वार्ड से भागा COVID-19 से संक्रमित जमाती....
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात मरकज के धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 10 जमाती वहां से भागकर 18 मार्च को ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 स्थित अक्षर मस्जिद में आकर रुके थे।
 
उन्होंने बताया कि उसके बाद ये लोग 23 मार्च को सूरजपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव चले गए थे। सिंह के अनुसार उन्हें वहां से पकड़कर पृथक रखा गया। उन्होंने बताया कि सभी जमातियों की कोविड-19 की जांच कराई गयी जिसमें 2 दिन पहले 2 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
डीसीपी ने बताया कि 2 जमातियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मंगलवार देर रात को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित अक्षर मस्जिद में रहने के दौरान जमाती जिन भी लोगों के संपर्क में आए थे, उन लोगों को मंगलवार देर रात को चिन्हित कर पृथकवास में भेज दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि इस लिहाज से 8 परिवारों के 18 पुरुष, 16 महिलाएं तथा 27 बच्चों समेत 61 लोगों को पृथक रखा गया है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख