dharma sangrah
✕

भारत में कोरोनावायरस के 37,724 नए मामले, 648 की मौत

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (11:48 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 37,724 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,92,915 हो गई, वहीं उपचार के बाद 7,53,049 मरीज अभी तक संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 1 दिन में सर्वाधिक 28,472 मरीज ठीक हुए। मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 648 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 28,732 हो गई।
ALSO READ: समस्तीपुर के सिविल सर्जन की कोरोनावायरस से मौत
आंकड़ों के अनुसार देश में 4,11,133 लोगों का कोरोनावायरस का इलाज जारी है और अभी तक 7,53,049 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। उसने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर 63.13 प्रतिशत है, वहीं कुल मामलों में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश में लगातार 7वें दिन कोविड-19 के 30,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: Bihar CoronaVirus Update : बिहार में भयावह हालात, भाजपा विधान परिषद सदस्य की कोरोना से मौत, 28 हजार से ज्यादा मामले
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 648 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 246 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद तमिलनाडु में 75, आंध्रप्रदेश में 62, कर्नाटक में 61, उत्तरप्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 35, गुजरात में 34, दिल्ली में 27, मध्यप्रदेश में 18, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर तथा राजस्थान में 9-9, तेलंगाना में 7, ओडिशा में 6, छत्तीसगढ़ में 4, गोवा में 3, झारखंड में 2, केरल, पुडुचेरी, पंजाब और त्रिपुरा में 1-1 व्यक्ति की जान गई है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख