1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 3336 Indian victims of Corona Virus in 53 countries

53 देशों में 3336 भारतीय Corona Virus के संक्रमण का शिकार

Corona virus
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से 53 देशों में कुल 3,336 भारतीय संक्रमित हुए, जबकि इस वैश्विक महामारी में विदेशों में 25 भारतीय नागरिकों की जान चली गई। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
सूत्रों ने कहा कि विदेशों में फंसे भारतीयों को संयम रखना होगा क्योंकि सरकार देश में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के व्यापक नीतिगत फैसले के तहत उन्हें वहां से स्वदेश नहीं ला रही है।
 
उन्होंने कहा कि भारत ने 55 देशों को वाणिज्यिक आधार पर और मदद के रूप में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति करने का फैसला किया है।
 
विदेशों से मेडिकल उपकरण मंगाने के विषय पर उन्होंने कहा कि भारत दक्षिण कोरिया और चीन से कोविड-19 जांच किट खरीद रहा है।
 
सूत्रों ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए भारत मेडिकल उपकरण जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, जापान और फ्रांस से खरीदने पर विचार कर रहा है। (भाषा)
अगला लेख
T20 विश्व कप को लेकर मई में स्पष्ट होगी तस्वीर