dharma sangrah
✕

UP में Corona संक्रमण के 3145 मामले, 63 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (18:33 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण के मामलों की कुल संख्या शुक्रवार को 3145 हो गई।प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने आज कहा, प्रदेश में इस समय इलाजरत संक्रमित लोगों के कुल मामले 1821 हैं। अब तक 1261 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं। संक्रमण से 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 68 जिलों से संक्रमण के 3145 प्रकरण आए हैं। नौ जिलों में फिलहाल किसी संक्रमित का इलाज नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि कल 4848 नमूनों की जांच की गई। लगातार प्रयोगशालाओं की संख्या और क्षमता विस्तार का नतीजा हमें दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि शुरू में 200-250 जांच से बढ़कर कल 4848 जांच की गईं। प्रसाद ने बताया कि सरकारी और निजी क्षेत्र की लैब मिलाकर अब तक कुल एक लाख 16 हजार 30 टेस्ट किए गए। कल 373 पूल लगाए गए और 1779 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 18 पूल संक्रमित निकले।

उन्होंने बताया कि सक्रिय संक्रमण के मामलों में एक अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है कि संख्या में लगातार कमी आ रही है। चार मई को इलाजरत संक्रमण के मामलों की संख्या 1939 थी, जो पांच मई को 1862 हो गई। छह मई को 1831, सात मई को 1868 और आज 1821 इलाजरत संक्रमण के मामले हैं।(भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख