dipawali
✕

लंदन से मेरठ लौटे 3 यात्रियों में कोरोना की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग की धड़कनें बढ़ी

Updated: शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (13:44 IST)
मेरठ में न्यू कोरोना स्ट्रेन की घंटी बजने से दहशत का माहौल है, क्योंकि 14 दिसंबर को लंदन से मेरठ थाना ट्रांसपोर्ट नगर के लल्लापुरा शंकर विहार लौटे दंपत्ति और उनके बच्चे में कोरोना की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग की सांस फूलने लगी है। इतना ही नहीं लंदन से लौटे व्यक्ति के माता-पिता और भाभी भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। नए कोरोना स्ट्रेन की आशंका से स्वास्थ्य विभाग बेचैन है। वही स्थानीय लोगों में इस परिवार के कोरोना संक्रमण से ग्रस्त होने दहशत में है।
 
मेरठ स्वास्थ्य विभाग ने लंदन से इस कोरोना ग्रसित दंपत्ति और बच्चे के सेंपल को जांच के लिए दिल्ली लैब भेजा है। जबकि तीनों संक्रमित को सुभारती मेडिकल काॅलेज के स्पेशल वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग को ब्रिटेन से लौटे 17 और लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जो संभवत आज रात तक आ सकती है। बताया ये भी जा रहा है कि टीपी नगर के लल्लापुरा शंकर विहार में नौ अन्य लोग भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इन सभी पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए है।
 
मेरठ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि दिल्ली से रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि ये वहीं पुराना कोरोना वायरस है या फिर नया स्ट्रेन।
 
गौरतलब है कि लंदन से 84 लोग पिछले कुछ दिनों में मेरठ लौटे हैं। इनमें 40 लोग 8 दिसंबर से पहले मेरठ लौटे हैं, और 44 लोग 12 दिसंबर के बाद आये है। जिनमें 15 में से तीन की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पाजिटिव आई, जबकि 17 की जांच रिपोर्ट आज आ सकती है, बाकी 12 लोग मेरठ से बाहर हैं और उनसे स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क कर लिया है।
 
ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ब्रिटेन से लौटे दंपत्ति और उनके एक बच्चे कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया हे। आसपास के लोग दहशत में है, पुलिस ने इलाके की बैरेकेटिंग कर दी है और बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश इलाके में वर्जित कर दिया गया है।
 
स्वास्थ्य विभाग की टीम आसपास के लोगों को अलर्ट करने के साथ उनके सैंपल लेकर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये परिवार ब्रिटेन की नागरिकता ले चुका था। मेरठ में 14 दिसंबर को मेरठ में अपने रिश्तेदारों के यहां आया था। 
 
देखना होगा की ब्रिटेन से लौटे 17 और लोगों की रिपोर्ट क्या कहती है, यदि इसमें से भी कोई नया कोरोना स्ट्रेन पाजिटिव मिला तो मेरठ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए चुनौती होगी।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

अगला लेख