dharma sangrah
✕

पुलिस कर्मी को महंगा पड़ा मास्क न पहनने पर टोकना, 3 लोगों ने किया हमला

Updated: शनिवार, 7 अगस्त 2021 (13:08 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में एक पुलिस कांस्टेबल को 3 लोगों को मास्क नहीं पहनने पर टोकना भारी पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि पुलिसकर्मी ने उनसे कोरोना वायरस महामारी के बावजूद मास्क न पहनने को लेकर सवाल किया था जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया। यह घटना गुरु वार रात को वसंतराव नाइक चौक, सिडको पर हुई जहां पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात था।
 
उन्होंने बताया, 'कांस्टेबल ने देखा कि तीन लोगों ने चेहरे पर मास्क नहीं पहन रखा। उन्होंने उन्हें रोका और इस बाबत सवाल किए जिसके बाद उनके बीच बहस शुरू हो गई और बाद में इसने झगड़े का रूप ले लिया।'
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कांस्टेबल से न केवल गाली-गलौच की बल्कि उन्हें पत्थर भी मारा। तीनों आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया और इनकी पहचान प्रताप जगताप, आकाश कुलकर्णी और आशुतोष जिंगोर्दे के रूप में की गई है। अधिकारी ने कहा कि इनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख