Hanuman Chalisa
✕

चार्जिंग के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन फटा, युवक की मौत

Updated: शनिवार, 7 अगस्त 2021 (12:48 IST)
जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले में चार्ज करने के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन में धमाका होने के कारण एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसे का शिकार 28 साल का युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। यह हादसा चौमूं कस्बे के उदयपुरिया गांव में हुआ। राकेश कुमार नागर घर में ब्लूटूथ हेडफोन लगाकर बैठा था और उसे चार्ज करने वाले प्लग से जोड़ रखा था।

ALSO READ: अमेरिका में delta Strain के मरीज तेजी से बढ़े, प्रतिदिन औसतन 1 लाख से ज्यादा के नए मामले
 
गोविंदगढ़ पुलिस के अनुसार अचानक हेडफोन में धमाका हुआ और युवक अचेत हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिद्धिविनायक अस्पताल के डॉ. एलएन रूंडला ने कहा कि युवक को अचेत अवस्था में लाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार युवक की मौत संभवत: हृदयगति रुकने से हुई। पुलिस के अनुसार राकेश की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी।(भाषा) (फ़ाइल चित्र)

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

SIR प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- बिना सुनवाई के मतदाता सूची से कैसे हटा दिया नाम?

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान

Flydubai की फ्लाइट में टला भयानक हादसा, पायलट स्मित माछर की बहादुरी पर बोले CM पटेल- देश को गर्व है

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

अगला लेख