sundarkand
✕

इंदौर में Corona विस्फोट में रेकॉर्ड 295 मरीज मिले, 6 नई मौतें और संक्रमितों का आंकड़ा 15 हजार के पार

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (02:09 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के महानगर कहे जाने वाले इंदौर (Indore news) शहर में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण जितनी तेजी से अपने पैर पसार रहा है, उसकी कल्पना किसी ने ख्वाब में भी नहीं की थी। सोमवार को इंदौर में कोरोना विस्फोट हुआ और अब तक के सबसे ज्यादा 295 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। 6 लोगों की जान जाने से कोरोना से मरने वालों की संख्या 427 पर पहुंच गई। यही नहीं, शहर के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी 15 हजार के पार चला गया है।
 
उक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया के अनुसार शहर में सोमवार को 2799 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 2491 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 295 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 15 हजार 165 पर पहुंच गई है।
 
डॉ. पूर्णिमा के अनुसार सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 757 सैंपल प्राप्त हुए हैं। अभी तक 2 लाख 36 हजार 270 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 7 सितम्बर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 25121 है। 
सोमवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 268 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 10499 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 4239 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख