Hanuman Chalisa

COVID-19 in Bihar : बिहार में 1369 लोग हुए Corona के शिकार, डेढ़ लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (00:51 IST)
पटना। बिहार के सभी अड़तीस जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 1369 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख 49 हजार 27 हो गई है।स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 6 सितंबर की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पटना जिले में आज फिर सबसे अधिक 241 पॉजिटिव मिले हैं, जिससे यहां अब तक संक्रमण के शिकार कुल लोगों की संख्या बढ़कर 22774 हो गई है।

इसके बाद भागलपुर में 97, सारण में 72, औरंगाबाद में 63, अररिया में 55, समस्तीपुर में 48, पूर्णिया और सीतामढ़ी में 46-46, मुजफ्फरपुर में 43 तथा नालंदा में 41 संक्रमित मिले हैं। इसी तरह पूर्वी चंपारण में 39, बांका में 38, सुपौल में 36, वैशाली में 35, किशनगंज में 34, दरभंगा में 33, लखीसराय में 30, गया में 28, बेगूसराय, गोपालगंज, सहरसा और पश्चिम चंपारण में 26-26, भोजपुर में 21, खगड़िया और मधेपुरा में 19-19, रोहतास में 18, कटिहार, शिवहर और सीवान में 17-17, मुंगेर और नवादा में 16-16, मधुबनी में 14, जमुई में 13, अरवल में 12, बक्सर और शेखपुरा में 10-10 तथा जहानाबाद और कैमूर में नौ-नौ व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आए हैं।

विभाग ने बताया कि झारखंड के बोकारो जिले के एक व्यक्ति का कटिहार में और गोड्डा के एक व्यक्ति का स्वाब सैंपल भागलपुर में लिया गया। रिपोर्ट ये सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड-19 संक्रमित सात की मौत, कुल मृतक 761 : बिहार के पांच जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोविड-19 के शिकार सात लोगों की मौत से राज्य में अबतक संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 761 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि बांका और मुंगेर जिले में सबसे अधिक दो-दो संक्रमित की मौत हुई है। इसी तरह औरंगाबाद, गया और खगड़िया में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई है। इसके साथ ही पटना जिले में संक्रमण से अब तक सबसे अधिक 177 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

वहीं भागलपुर में 51, गया में 43, नालंदा में 34, मुंगेर और रोहतास में 32-32, भोजपुर और मुजफ्फरपुर में 28-28, वैशाली में 27, पूर्वी चंपारण में 26, सारण में 25, समस्तीपुर में 24, बेगूसराय में 23, दरभंगा और सीवान में 19-19, पश्चिम चंपारण में 16, नवादा में 14 तथा अररिया में 11 पॉजिटिव लोगों की मौत हुई है।

इसी तरह सीतामढ़ी में 10, बक्सर, कैमूर, खगड़िया और मधुबनी में नौ-नौ, औरंगाबाद, जहानाबाद और कटिहार में आठ-आठ, बांका, मधेपुरा और सुपौल में सात-सात, अरवल, जमुई और किशनगंज में छह-छह, लखीसराय, पूर्णिया, सहरसा और शेखपुरा में पांच-पांच, गोपालगंज में दो तथा शिवहर में एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है।(वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

मध्यप्रदेश विधानसभा में दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज, कांग्रेस का जमकर हंगामा, सदन में चर्चा की मांग

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

जम्‍मू कश्‍मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, लाल चौक पर हुई गोलीबारी, घायल पुलिसकर्मी की मौत

अगला लेख