Hanuman Chalisa
✕

Corona India Update: भारत में कोविड के 269 नए मामले आए सामने, 3 लोगों की मौत

'जेएन.1' उपस्वरूप खतरनाक नहीं

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (14:56 IST)
  • 92 प्रतिशत मरीज क्वारंटाइन में
  • डेल्टा स्वरूप से भयावह स्थिति हुई थी
  • 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत
Corona India Update: भारत में कोविड-19 के 269 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 2,556 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के सुबह 8 बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों की अवधि में संक्रमण से 3 लोगों की मौत हो गई जिसमें 2 मरीज महाराष्ट्र और 1 केरल का है।
 
92 प्रतिशत मरीज घर पर ही क्वारंटाइन में : दैनिक मामलों की संख्या पिछले साल 5 दिसंबर तक घटकर दहाई अंक तक आ गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नए उपस्वरूप के कारण मामलों में तेजी आई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक दिन में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 31 दिसंबर 2023 को 841 दर्ज की गई, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था। कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही क्वारंटाइन में हैं।

ALSO READ: क्या China में फिर फैल सकता है Corona, JN.1 वैरिएंट को लेकर अलर्ट?
 
जेएन.1' उपस्वरूप खतरनाक नहीं : आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि 'जेएन.1' उपस्वरूप की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और न ही मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।
 
डेल्टा स्वरूप से भयावह स्थिति हुई थी : देश में कोरोनावायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान 7 मई 2021 को देश में 1 दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी।

ALSO READ: देश में Corona के 375 नए मामले, कर्नाटक में 2 मरीजों की मौत
 
देशभर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग 4 वर्ष में कोरोनावायरस से लगभग 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख