क्या China में फिर फैल सकता है Corona, JN.1 वैरिएंट को लेकर अलर्ट?
Corona Cases In China: चीन में एक बार फिर कोरोना केस बढ़ने का खतरा है। चीनी अधिकारियों का भी कहना है कि जनवरी महीने में देश में COVID-19 संक्रमण फिर से बढ़ सकता है।
चीन के अस्पतालों और क्लीनिकों में नए साल की शुरुआत में मरीजों की संख्या घट गई थी, लेकिन ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन में महामारी फिर फैल सकती है और केसों में उछाल आएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के प्रवक्ता MI फेंग ने दावा किया है कि जनवरी में सांस संबंधी बीमारियां, खासकर इन्फ्लूएंजा केस बढ़ने से कोरोना केस बढ़ रहे हैं।
चाइना नेशनल इन्फ्लुएंजा सेंटर, नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वायरल डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (चीन सीडीसी) के निदेशक वांग दयान ने कहा। मल्टी-चैनल मॉनिटरिंग सिस्टम के ताजा आंकड़ें बताते हैं कि अस्पतालों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई गई तो पॉजिटिविटी रेट एक प्रतिशत से भी नीचे रहा, लेकिन जेएन.1 वेरिएंट स्ट्रेन के मरीजों की संख्या बढ़ी।
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना है कि चीन में सर्दियों और बारिश के मौसम मेंअलग-अलग सांस की बीमारियों घेर लेती हैं।
Edited by navin rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें